====================
हे नवामी शंकर हे भोले शंकर
कृपा करो हमपर......
मेरे ताप हरो मेरे कष्ट हरो हे
हरि हरेश्वर..........
हे नवामी शंकर हे भोले शंकर
कृपा करो हमपर......
मंथन का विष प्राशन
कर तुम नीलकंठ कहलाये
तुम्हारा त्याग औऱ बलिदान देख
भक्त तुम्हे बंब बंब भोले बुलाए.................
हे नवामी शंकर हे भोले शंकर
कृपा करो हमपर......
तुम्हारी कृपा से हम भक्तों का
भव सिंधु पार हो जाए
तुम्हारे आशीर्वाद से हमारी सारी चिंताये मिट जाए.........
हे नवामी शंकर हे भोले शंकर
कृपा करो हमपर......
बेलपात्र औऱ धतूरा तुम्हे बहोत ही भाये
तुम्हारी सेवा मे हम केवडियों के सारे दुःख दर्द मिट जाए........
हे नवामी शंकर हे भोले शंकर
कृपा करो हमपर.......
इस सावन मे हम भक्तों के मुख से आपकी प्रार्थना हो जमकर.........
तुम्हारी दर्शन क़ी आसं मे कदम हमारे मुडे तुम्हारे हर स्थानों पर.........
हे नवामी शंकर हे भोले शंकर
कृपा करो हमपर.......
✍️अजय सरजोशी
No comments:
Post a Comment