Friday, July 11, 2025

शीश पे जिनके गंग विराजे अमित पाठक शाकद्वीपी जी

शिव काव्याभिषेकम्
-----------------------
(प्रथम दिवस शब्द *श्रीकण्ठ* आधारित)
🔱🔱🔱🔱🔱

शीश पे जिनके गंग विराजे,
गले सर्प की माला,
तन पर भस्म रमाए रहते,
अरु बाघाम्बर छाला।।

कानों में कुण्डल छलकाते,
मस्तक पर प्रभु चन्द्र सजाते,
पिए हालाहल प्याला,
अद्भुत रूप निराला ।।

डम डम डमरू नाद पुकारे,
शिव शिव शिव शिव नाम उच्चारे,
कष्ट हरे जो सारा,
उस शंभू का ही सहारा।।

नीलकंठ *श्रीकण्ठ* कहाते,
पशु पक्षी को अंक लगाते,
पार्वती को प्यारा,
नमन करे जग सारा।।

विपदा दूर करो प्रभु मन की,
पीड़ा हर लो सबके तन की,
देव बड़ा ये आला,
भोले फिरत रहे मतवाला।।

– अमित पाठक शाकद्वीपी

No comments:

Post a Comment

आशुतोष शंकरा : नीलम सगोरिया जी

आशुतोष शंकरा नमामि देव शंकरा शिव समाए सृष्टि में सूक्ष्म रूप कंकरा तुमआकाश , तुम पाताल हो विशाल शंकरा आशुतोष शंकरा नमामि देव शंकरा बारह ज्य...