Friday, July 11, 2025

श्री कंठ वह, जो नील गले में : डॉ रूपाली गर्ग जी (नारी स्वर)

श्री कंठ वह, जो नील गले में, विष का प्याला पी गए,
संसार डोलता देख कर, खुद ही दुख के सीने लगे।

देव भी काँपे, दानव हारे, न कोई राह सुझी,
तब शिव शंभू आगे आए, सम जीवन की बुझी।

गले में अग्नि-सा कालकूट, पर मुख पर शांति अपार,
श्री कंठ के तेज से मिटा, सृष्टि का हर संकट-संहार।

त्रिशूलधारी, जटाधारी, गंगा जिनके माथ,
नभ के नील से कंठ सुशोभित, चंद्र करे दिन-रात।

जो अपने लिए कुछ न बोले, पर जग के हित जिए,
वो भोलेनाथ श्री कंठ हैं, जो दुख सबके पी गए।

हे नीलकंठ, हे त्रिपुरारी, तुम्हें नमन सौ बार,
तेरी भक्ति से कटे सभी, जीवन के संकट-वार

 डॉ रुपाली गर्ग 
मुंबई महाराष्ट्र

No comments:

Post a Comment

आशुतोष शंकरा : नीलम सगोरिया जी

आशुतोष शंकरा नमामि देव शंकरा शिव समाए सृष्टि में सूक्ष्म रूप कंकरा तुमआकाश , तुम पाताल हो विशाल शंकरा आशुतोष शंकरा नमामि देव शंकरा बारह ज्य...