Friday, July 11, 2025

श्रीकण्ठ महादेव : हेमलता साहूकार जी

श्रीकण्ठ महादेव
देवों के देव हैं महादेव
श्रीकण्ठ महादेव
सुखकर्ता ,दुखहर्ता
जग के पालनकर्ता,
श्रीकण्ठ महादेव।
समुद्र मंथन से निकला
विष और अमृत
अमृत सब ले लिए
हलाहल को क्या करें
समझ न आये,
सारे विष शिव ने पी लिये
और नीलकण्ठ कहलाये।
बिन माँगे जो सब देते हैं
ऐसे हैं हमारे श्रीकण्ठ महादेव,
सावन में कण-कण में विराजे
दूध,दही,घी,शहद,
बेलपत्र,जल अतिप्रिय लागे,
जटा में गंगा धारे,
गले में सर्प की माला
अवघड़दानी ,भभूति रमाये
पार्वती पति हैं जो
जन-जन के प्यारे
घट-घट के वासी
सबके रक्षक हैं
देवाधिदेव महादेव
श्रीकण्ठ महादेव
देवों के देव महादेव।

*हेमलता साहूकार*
*कुरुद (छ ग)*

No comments:

Post a Comment

आशुतोष शंकरा : नीलम सगोरिया जी

आशुतोष शंकरा नमामि देव शंकरा शिव समाए सृष्टि में सूक्ष्म रूप कंकरा तुमआकाश , तुम पाताल हो विशाल शंकरा आशुतोष शंकरा नमामि देव शंकरा बारह ज्य...